प्रशांत महासागर के 1029 मीटर नीचे मिली 'पीले ईंटों की सरंचना'
वैज्ञानिकों ने प्रशांत महासागर के 1029 मीटर नीचे 'पीली ईंटों वाली सड़क' की एक अनोखी संरचना का पता लगाया है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह इंसानों द्वारा बनाई गई सड़क नहीं बल्कि ज्वालामुखीय चट्टानों से बनी प्राकृतिक संरचना है। इसके बनने की संभावित वजह कम तापमान पर हाइड्रोथर्मल अल्ट्रेशन है जिसमें आयरन ऑक्सीहाइड्रॉक्साइड बनता है जो सतह को पीला करता है।