प्रशासन ने ध्यान दिया होता तो वह बच सकती थी: अयोध्या में दलित युवती की हत्या पर राहुल

अयोध्या में हुई 22-वर्षीय दलित युवती की हत्या पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 'X' पर लिखा है, "3 दिनों से गूंजती बच्ची के परिवार की मदद की पुकार पर अगर प्रशासन ने ध्यान दिया होता तो शायद उसके जीवन की रक्षा हो सकती थी।" उन्होंने लिखा, "एक और बेटी के जीवन का इस घिनौने अपराध से अंत हो गया।"