प्रशासन ने बताया- किस वजह से महाकुंभ में मची भगदड़ जिसके चलते 30 लोगों की हुई मौत

महाकुंभ डीआईजी वैभव कृष्ण ने महाकुंभ में मची भगदड़ को लेकर कहा है, "मेला क्षेत्र में अखाड़ा मार्ग पर भारी भीड़ जमा हो गई थी...जिसके चलते दूसरी तरफ के बैरिकेड टूट गए।" उन्होंने कहा, "इसके बाद भीड़ ने दूसरी तरफ...ब्रह्म मुहूर्त के स्नान का इंतज़ार कर रहे...श्रद्धालुओं को कुचलना शुरू कर दिया।" भगदड़ में 30 लोगों की मौत हुई है।