पारसी समुदाय में कैसे किया जाता है शवों का अंतिम संस्कार?
पारसी समुदाय शरीर को प्रकृति का तोहफा मानता है इसलिए पारसियों के निधन के बाद शव को टॉवर ऑफ साइलेंस या दखमा में गिद्ध व अन्य पक्षियों के हवाले कर दिया जाता है। हालांकि, भारत में गिद्धों की संख्या कम होने के चलते पारसियों की नई पीढ़ी शवों को दफनाने या विद्युत शवदाह गृह का इस्तेमाल करने लगी है।