प्रसिद्ध कृष्णा की जगह साईं सुदर्शन को मिलना चाहिए था 'मैन ऑफ द मैच': पुजारा

भारतीय बल्लेबाज़ चेतेश्वर पुजारा ने मुंबई इंडियंस व गुजरात टाइटंस के मैच के बाद ईएसपीएन क्रिकइंफो के साथ बातचीत में कहा है कि गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा की जगह बल्लेबाज़ साईं सुदर्शन को 'मैन ऑफ द मैच' मिलना चाहिए था। उन्होंने कहा, "वह हमेशा गेंदबाज़ों के पक्ष में रहते हैं लेकिन यह मुश्किल विकेट (पिच) था...और बल्लेबाज़ी करना आसान नहीं था।"