न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ से पहले प्रसिद्ध कृष्णा ने पास किया फिटनेस टेस्ट
भारतीय पेसर प्रसिद्ध कृष्णा को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ के लिए फिट घोषित कर दिया गया है। वह 7 नवंबर से लिंकन में न्यूज़ीलैंड-ए के खिलाफ होने वाले अनाधिकारिक टेस्ट में इंडिया ए की ओर से खेल सकते हैं। कृष्णा को 30 सितंबर को वेस्टइंडीज़ के खिलाफ वनडे मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी।