प्ले स्कूल के अंदर देहरादून में चल रहा था सेक्स रैकेट, कमरे से मिला आपत्तिजनक सामान
देहरादून (उत्तराखंड) के प्ले स्कूल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। स्कूल परिसर में किराए के कमरे में यह रैकेट चल रहा था और छापेमारी में मौके से शराब की बोतलें और कई आपत्तिजनक सामान बरामद हुए हैं। वहीं, दो युवक गिरफ्तार हुए और 3 युवतियों का रेस्क्यू किया गया जिसमें एक युवती एचआईवी पॉजिटिव बताई जा रही है।