उधमपुर (जम्मू-कश्मीर) में ऑटो रिक्शा को कंधों पर उठाकर नदी पार करते लोगों का वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है। देशराज नामक ग्रामीण ने कहा, "भारी बारिश होने के बाद पुल बह गया है, हमने सब विभाग से मदद मांगी लेकिन कोई सुन नहीं रहा।" एक अन्य ने कहा, "स्कूली बच्चे, बीमार सबको नदी पार करानी पड़ती है।"