रेलवे के नियमों के मुताबिक, प्लैटफॉर्म पर भारी भीड़ जैसे कारणों से ट्रेन छूटने पर यात्री टिकट डिपॉज़िट रिसीट (टीडीआर) फाइल कर रिफंड ले सकते हैं। इसके लिए ट्रेन प्रस्थान के 4-घंटों के भीतर टीडीआर फाइल करना अनिवार्य है। दरअसल, पटना में बेटिकट यात्रियों ने ट्रेन के एसी कोच का गेट बंद किया था जिससे लोगों की ट्रेन छूट गई।