प्लेन क्रैश से पहले 20 वर्षीय पायलट ने बॉयफ्रेंड को किया था मेसेज, प्रार्थना कर रहा था कैप्टन
अमेरिका के फ्लोरिडा में प्राइवेट प्लेन के क्रैश होने से कुछ समय पहले 20 वर्षीय को-पायलट नथालिया गादेल्हा फिल्गुएरा ने अपने बॉयफ्रेंड को मैसेज किया था, "तगड़ा टर्बुलेंस है और बर्फ जम रही है।" कॉकपिट की ऑडियो रिकॉर्डिंग में कैप्टन जेफ ग्रेगरी ईश्वर की प्रार्थना करते हुए सुनाई दिए। इस दौरान फिल्गुएरा चिल्लाईं, "हम ज़मीन से टकराने वाले हैं!"