UP में 4 महीने से लापता युवक का मिला कंकाल, गन्ने के खेत में खोपड़ी-हड्डियों के साथ मिला पर्स

पीलीभीत (यूपी) के अमरिया में जून से लापता 36-वर्षीय धनीराम का नरकंकाल गन्ने के खेत में मिला है। खेत में गन्ना छीलने का काम कर रहे मजदूरों को खोपड़ी, हड्डियां और पर्स मिला है। पर्स में मौजूद आधार कार्ड/पैन कार्ड/एटीएम समेत अन्य दस्तावेजों के आधार पर मृतक की शिनाख्त हुई। फॉरेंसिक टीम ने अवशेष पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं।

Load More