पीलीभीत (यूपी) में एक शख्स ने खाना न बनाने पर अपनी 47-वर्षीय पत्नी को कथित तौर पर लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी। गोली महिला के आंख में लगी और वह घायल अवस्था में 2 दिनों तक घर में पड़ी रही। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है।