पुलिस के रवैये ने उसका भविष्य बर्बाद किया: सैफ पर हमले में गलती से पकड़े गए आकाश के पिता
ऐक्टर सैफ अली खान पर हमले के मामले में गलती से पकड़े गए आकाश के पिता ने कहा है, "मुंबई पुलिस ने मेरे बेटे की पहचान की पुष्टि के बिना उसे हिरासत में लिया था।" उन्होंने कहा कि उसकी नौकरी चली गई और शादी टूट गई। इसके लिए कौन ज़िम्मेदार है? पुलिस के रवैये ने उसका भविष्य बर्बाद कर दिया।"