प्लास्टिक की बोतल या कप से लगातार पानी पीने से हो रही हैं दिमागी बीमारियां: डॉक्टर
गाज़ियाबाद के डॉक्टर बीपीएस त्यागी ने कहा है, "अगर हम प्लास्टिक बोतल या कप में लगातार पानी पीते हैं तो उससे कुछ माइक्रो प्लास्टिक पार्टिकल पानी के साथ आकर हमारे खून में मिल जाते हैं और ब्रेन तक चले जाते हैं।" उन्होंने कहा, "इसके कारण आजकल लोग छोटी-छोटी बातों को भूल जाते हैं…इसे अर्ली डिमेंशिया कहते हैं।"