प्लास्टिक की बैन वस्तुओं की सूची में प्लास्टिक के फूल शामिल क्यों नहीं: बॉम्बे HC
बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को एक याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार से पूछा कि प्लास्टिक के फूलों को प्लास्टिक की प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची में शामिल क्यों नहीं किया गया। ग्रोवर्स फ्लावर काउंसिल ऑफ इंडिया ने याचिका दायर कर प्लास्टिक के फूलों पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध किया है। कोर्ट ने केंद्र से 2-हफ्ते में जवाब मांगा है।