प्लास्टिक के बदले शक्कर देकर राजस्थान में चाय वाला 15 गांवों को बना रहा प्लास्टिक फ्री

जवाई (राजस्थान) के बिसलपुर गांव में चाय की दुकान चलाने वाले 10वीं फेल कानाराम मेवाड़ा प्लास्टिक के बदले लोगों को शक्कर व अन्य सामान देकर करीब 15-गांवों को प्लास्टिक फ्री बना रहे हैं। कानाराम प्लास्टिक को रिसाइकल करके उससे बेंच, डस्टबिन जैसी चीज़ें बनाते हैं उन्हें स्कूलों व पार्कों में देते हैं। उन्हें एक संस्था से भी सहयोग मिला है।