प्लास्टिक का केमिकल नरों में 'मादा' और मादाओं में 'नर' जैसे ला सकता है गुण: अध्ययन
उप्साला यूनिवर्सिटी के अध्ययन के अनुसार, प्लास्टिक और फूड पैकेजिंग बनाने में आमतौर पर इस्तेमाल होने वाला केमिकल कंपाउंड बिस्फेनॉल A (BPA) मेटाबॉलिज़्म और इम्यून सिस्टम में लिंग-विशिष्ट बदलाव लाता है। शोध में भ्रूण अवस्था में इस केमिकल के संपर्क से वयस्क मादा चूहों में नर चूहों जैसा और वयस्क नर चूहों में मादा चूहों जैसा जीन एक्सप्रेशन पाया गया।