पुलिस ने जारी की नागपुर हिंसा के मास्टरमाइंड फहीम खान की पहली तस्वीर
नागपुर पुलिस ने शहर में सोमवार शाम को हुई हिंसा के मास्टरमाइंड के रूप में 'अल्पसंख्यक डेमोक्रेटिक पार्टी' के नेता फहीम खान को चिह्नित किया है। पुलिस ने फहीम की पहली तस्वीर भी जारी की है। शुरुआती जांच से पता चला है कि झड़प शुरू होने से कुछ देर पहले फहीम ने कथित तौर पर भड़काऊ भाषण दिया था।