पुलिस ने बताया- अतुल सुभाष की खुदकुशी मामले में उसकी पत्नी को कैसे किया गया गिरफ्तार

बेंगलुरु पुलिस ने बताया है कि इंजीनियर अतुल सुभाष की खुदकुशी मामले में उसकी पत्नी निकिता सिंघानिया को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने निकिता की तलाश के लिए पहले उसकी कंपनी से उसका नंबर लिया था। हालांकि, मोबाइल फोन बंद होने के बाद पुलिस ने अपने विश्वसनीय सूत्रों के इस्तेमाल से निकिता को ट्रेस किया।