कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में रेप-मर्डर मामले में पीड़िता के माता-पिता ने पुलिस व अस्पताल पर सबूत मिटाने की कोशिश का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, "पुलिस ने जांच को कमज़ोर किया ताकि कुछ लोगों को बचाया जा सके जबकि सीबीआई सभी अपराधियों को पकड़ने में विफल रही।" बकौल परिवार, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ज़िम्मेदारी लेने से बच नहीं सकतीं।