inshorts

पुलिस वॉट्सऐप पर न भेजे प्री-अरेस्ट वॉरंट: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस विभागों को निर्देश दिया है कि वे सीआरपीसी की धारा 41ए/बीएनएसएस की धारा 35 के तहत आरोपी को प्री-अरेस्ट वॉरंट देने के लिए वॉट्सऐप या अन्य इलेक्ट्रॉनिक मोड का उपयोग न करें। एससी ने यह निर्देश सतेंद्र कुमार अंतिल मामले में दिया है। बकौल एससी, नोटिस मान्यता प्राप्त तरीकों से ही जारी होने चाहिए।