पुलिस स्टेशन में हुए भीषण धमाके के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जारी किया पहला बयान
नौगाम पुलिस स्टेशन में धमाके को 'दुर्घटना' बताते हुए डीजीपी नलिन प्रभात ने किसी भी आतंकी साज़िश की अटकलों का खंडन किया है। हादसे के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस के पहले बयान में उन्होंने बताया कि फरीदाबाद से बरामद विस्फोटक के कारण धमाका हुआ। मृतकों में 1 एसआईए कर्मी, 3 एफएसएल टीम मेंबर, 2 रेवेन्यू अधिकारी समेत 9 लोग शामिल हैं।