inshorts

पुलिसकर्मियों ने यूपी में अपराधी की बर्थडे पार्टी में बियर पीते हुए बार गर्ल संग किया डांस, सस्पेंड

गाज़ियाबाद (यूपी) में इरशाद मलिक नामक हिस्ट्रीशीटर अपराधी की जन्मदिन पार्टी में बियर पीने व एक बार गर्ल के साथ डांस करने का वीडियो सामने आने के बाद चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। गाज़ियाबाद पुलिस ने मामले की आंतरिक जांच भी शुरू की है। निलंबित पुलिसकर्मियों में साहिबाबाद सीमा चौकी का प्रभारी भी शामिल है।