पालक पनीर पर हुआ बवाल, अमेरिकी यूनिवर्सिटी से 2 भारतीय छात्रों को मिला ₹1.8 करोड़ का भुगतान

अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोराडो बोल्डर ने 'भेदभावपूर्ण' और 'नस्लवादी' किचन पॉलिसी को लेकर 2 भारतीय छात्रों संग एक मुकदमे का निपटारा किया है। 2023 में छात्रों को डिपार्टमेंट के माइक्रोवेव में पालक पनीर गर्म करने से रोकते हुए कहा गया था कि इसकी गंध 'तेज' है। पिछले साल यूनिवर्सिटी ने उन्हें ₹1.8 करोड़ का भुगतान किया और डिग्री दी।