पालघर (महाराष्ट्र) में सोमवार को केरोसिन से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर मुंबई-अहमदाबाद एक्सप्रेसवे पर फ्लाईओवर से नीचे गिर गया जिसमें हादसे में चालक घायल हो गया है। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें फ्लाईओवर से नीचे गिरे टैंकर में आग लगती दिख रही है। वहीं, टैंकर से तेल रिसकर सड़क पर फैल गया।