एक महिला का अपने पालतू कुत्ते के साथ हिमाचल प्रदेश में पैराग्लाइडिंग करने का वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है। इस वीडियो पर कई लोगों ने प्रतिक्रियाएं देते हुए कुत्ते को पैराग्लाइडिंग कराने को लेकर महिला की आलोचना की है। लोगों की प्रतिक्रियाओं के बाद महिला ने वीडियो जारी कर बताया कि उसका कुत्ता बिल्कुल ठीक है।