पालतू कुत्ते ने चला दी बंदूक, हैरतअंगेज़ हादसे में महिला को लगी गोली
नेब्रास्का (अमेरिका) में एक गैस स्टेशन पर खड़े पिकअप ट्रक के भीतर पालतू कुत्ते ने शॉटगन चला दी और गोली पास के ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ी महिला को लग गई जिससे वह जख्मी हो गई। गाड़ी का मालिक स्टोर में कुछ लेने चला गया था और उछल-कूद के दौरान कुत्ते का पंजा बंदूक के ट्रिगर पर पड़ गया।