अमरोहा (यूपी) में 32-वर्षीय महिला ने अपनी पालतू बिल्ली की मौत के बाद सदमे में शनिवार को आत्महत्या कर ली। मृतका की मां ने कहा कि बेटी तीन दिनों तक बिल्ली के शव को सीने से लगाकर लगातार रोती रही। बकौल मां, बेटी कहती थी कि बिल्ली जीवित हो जाएगी। महिला तलाकशुदा थी और वह मां के साथ रहती थी।