पीवी सिंधु ने पेरिस ओलंपिक्स में जीत के साथ किया आगाज़, महज 29 मिनट में जीता मैच
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने पेरिस ओलंपिक्स में महिला एकल स्पर्धा में अपना पहला मुकाबला जीत लिया है। उन्होंने 29 मिनट तक चले महिला एकल स्पर्धा के ग्रुप एम के इस मैच में मालदीव की फातिमाथ नबाहा अब्दुल रज़्जाक को 21-9, 21-6 से हराया। सिंधु ने रियो ओलंपिक्स 2016 में रजत और टोक्यो ओलंपिक्स में कांस्य पदक जीता था।