पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की सहायक कंपनी पावरटेल ने GATE-2026 के ज़रिए ट्रेनी इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स) के 33 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार powergrid.in पर जाकर 27 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए उम्मीदवार की आयुसीमा 18-28 वर्ष होनी चाहिए और इलेक्ट्रॉनिक्स में BE/BTech, BSC इंजीनियर डिग्री के साथ न्यूनतम 60% अंक होना ज़रूरी है।