पुष्कर मेले में ₹21 करोड़ की भैंस की मौत की खबर निकली अफवाह, जानें पूरी सच्चाई
राजस्थान के विश्व प्रसिद्ध पुष्कर पशु मेले में करीब ₹21 करोड़ की भैंस की अचानक मौत की खबर फर्ज़ी है। पशुपालन विभाग और पशुपालकों ने बताया है कि भैंस पूरी तरह स्वस्थ और ज़िंदा है। मेले में एक अन्य भैंस के बीमार पड़ने और उपचार के दौरान उसकी हालत बिगड़ने की खबर को लोगों ने इस भैंस से जोड़ दिया।