inshorts

पुष्कर मेले में 'बादल' की शाही एंट्री, 40 बाउंसर के साथ पहुंचा घोड़ा

राजस्थान के अंतरराष्ट्रीय पुष्कर पशु मेले में केकड़ी निवासी राहुल जेतवाल का सफेद घोड़ा 'बादल' आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। रविवार को ढोल-नगाड़ों के बीच करीब 40 बाउंसरों की सुरक्षा में उसकी शाही एंट्री हुई। इस दौरान मालिक ने खुशी में नोट बरसाए। 'बादल' को देखने और उसके साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट गई।