अजमेर (राजस्थान) के पुष्कर मेले में नैशनल सैंड आर्ट फेस्टिवल का उद्घाटन हुआ जिसमें सेंड आर्टिस्ट अजय रावत ने 21,000 सिक्कों से सांवलिया सेठ की प्रतिमा बनाई है। इसके अलावा अजय रावत ने मिट्टी से भगवान देवनारायण की 51 फीट ऊंची प्रतिमा भी बनाई। इनके साथ ही लोक देवता पाबूजी महाराज, महाराणा प्रताप के वीर अश्व चेतक की प्रतिमा बनाई गई।