राजस्थान के पुष्कर मेले में 17 नवंबर को ढोल की तेज़ आवाज़ सुनकर प्रदर्शनी का एक विशालकाय भैंसा बेकाबू हो गया। उसने दो घोड़ों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया और एक जीप को भी टक्कर मार दी। काफी मशक्कत के बाद मालिक ने अपने भैंसे को काबू किया। घटना में कोई व्यक्ति गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।