नालंदा (बिहार) में धारदार हथियार से 75-वर्षीय मां का सिर धड़ से अलग कर उसकी हत्या करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी नशेड़ी है और वह अक्सर अपनी मां से पैसे मांगता था। बकौल पुलिस, मां के पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी ने गुस्से में वारदात को अंजाम दिया।