वित्त मंत्रालय की नवंबर समीक्षा के अनुसार, त्योहारों और शादियों में मांग बढ़ने तथा पश्चिम एशिया के तनाव से खुदरा महंगाई और बढ़ सकती है। गौरतलब है, अक्टूबर में महंगाई 6.09% रही थी। महंगाई बढ़ने पर आरबीआई रेपो रेट बढ़ा सकता है जिससे कर्ज की ईएमआई का बोझ भी बढ़ सकता है। ऐसे में बचत और वित्तीय योजना ज़रूरी है।