पैसा रखें तैयार! ऋतिक रोशन के साथ वाली कंपनी ला रही ₹4000 करोड़ तक का IPO
मनीकंट्रोल ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि फिटनेस कंपनी Cult.fit ₹3,500 से ₹4,000 करोड़ के आईपीओ के लिए इसी महीने ड्राफ्ट पेपर दाखिल करेगी। बकौल रिपोर्ट, आईपीओ में नए शेयर जारी करने के साथ-साथ मौजूदा शेयरधारकों के लिए ऑफर फॉर सेल भी शामिल होगा। गौरतलब है कि अभिनेता ऋतिक रोशन लंबे समय से इसके ब्रैंड एंबेसडर हैं।