पोस्ट ऑफिस की पासबुक खो गई तो कैसे मिलेगा जमा पैसों का पूरा हिसाब?

पोस्ट ऑफिस की पासबुक खोने पर खाताधारकों को परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। डुप्लीकेट पासबुक बनवाने के लिए संबंधित पोस्ट ऑफिस में आवेदन देकर ₹50 शुल्क जमा करना होगा। पहचान और हस्ताक्षर का सत्यापन होने के बाद नई पासबुक जारी कर दी जाएगी। वहीं, खाते में जमा रकम, ब्याज और लेनदेन का रिकॉर्ड ई-पासबुक/अकाउंट स्टेटमेंट से भी मिल सकता है।