पोस्ट ऑफिस में बचत खातों के लिए अब खत्म होगा पेपर वर्क, आधार से खुलेंगे खाते

डाक विभाग ने पोस्ट ऑफिस में बचत खाते खुलवाने को लेकर पेपर वर्क खत्म करने के लिए 23 अप्रैल से आधार बेस्ड ई-केवाईसी प्रक्रिया शुरू की है। यह प्रक्रिया पूरी तरह पेपरलेस है जिसमें जमा पर्ची भरने की भी ज़रूरत नहीं पड़ेगी। बचत खाते खुलवाने के लिए केवल आपको आधार-पैन कार्ड देकर फिंगर प्रिंट के ज़रिए सत्यापन कराना होगा।

Load More