पोस्टमॉर्टम स्टाफ ने बताया- कैसे निकाला गया सीमेंट घोल में पैक 15 टुकड़ों में कटा सौरभ का शव
मेरठ के सौरभ हत्याकांड में ड्रम में सीमेंट के घोल में पैक 15 टुकड़ों में कटे शव को निकालने वाले पोस्टमॉर्टम स्टाफ बलबीर ने बताया है कि उन्होंने अबतक ऐसी लाश नहीं देखी थी। उन्होंने बताया, "ड्रम काटने में...आधा घंटा लगा...लाश देखकर सभी लोग...सिहर गए थे।" बकौल बलबीर, सीमेंट की मोटी परत तोड़ने में 5 मज़दूरों को 2-2.5 घंटे लगे।