पीसीबी ने भारत के खिलाफ फखर ज़मान के कैच को लेकर ICC से की शिकायत
पीसीबी ने एशिया कप में भारत के खिलाफ सुपर-4 मैच में फखर ज़मान के कैच आउट को लेकर आईसीसी में शिकायत दर्ज कराई है। बकौल पीसीबी, मैच में टीवी अंपायर ने फखर ज़मान को गलत तरीके से आउट दिया था। भारत-पाकिस्तान मैच के तीसरे ओवर में हार्दिक पंड्या की गेंद पर विकेटकीपर संजू सैमसन ने फखर का कैच पकड़ा था।