पीड़िता से शादी करो, नवजात बेटी के नाम ₹2 लाख की FD करवाओ: रेप के आरोपी को ज़मानत देते हुए HC
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रेप के आरोपी को पीड़िता से शादी करने और उसकी नवजात बेटी के नाम पर ₹2 लाख की एफडी करने की शर्त पर ज़मानत दी है। खुद को नाबालिग बताकर पीड़िता ने कहा था कि उसने शादी का झांसा देकर रेप किया था। आरोपी के वकील ने कोर्ट को बताया कि परीक्षण में वह बालिग मिली थी।