पंचायत चुनाव के उम्मीदवार द्वारा बांटी गई शराब पीने से हरिद्वार में 5 लोगों की हुई मौत

हरिद्वार के 2 गांवों में शनिवार को पंचायत चुनाव के उम्मीदवार द्वारा बांटी गई शराब के सेवन से 5 लोगों की मौत हो गई। बकौल पुलिस, कई लोग अस्पताल में भर्ती हैं और उनमें से कुछ की हालत गंभीर है। हालांकि, मुख्यमंत्री कार्यालय की रिपोर्ट में शुरुआती जांच में ज़हरीली शराब पीने को मौत की वजह नहीं बताया गया है।