पंजशीर के विद्रोही गुटों के नेता अहमद मसूद ने अफगानिस्तान नहीं छोड़ा: रिपोर्ट

ईरानी न्यूज़ एजेंसी फार्स की रिपोर्ट के मुताबिक, तालिबान के विद्रोही गुटों के नेता अहमद मसूद ने अफगानिस्तान नहीं छोड़ा है लेकिन पंजशीर प्रांत के 70% हिस्से पर तालिबान का कब्ज़ा हो गया है। बताया जा रहा है कि मसूद किसी सुरक्षित जगह पर हैं। इससे पहले विद्रोही गुटों ने पंजशीर पर कब्ज़े के तालिबान के दावे को नकारा था।