पंजाब कांग्रेस का ट्विटर अकाउंट हैक होने के कुछ समय बाद रीस्टोर हुआ

पंजाब कांग्रेस का ट्विटर अकाउंट सोमवार को हैक होने के कुछ समय बाद रीस्टोर हो गया। हैक होने पर अकाउंट से ट्वीट किया गया, "बीन्ज़ आधिकारिक संग्रह के सामने आने पर हमने अगले 24 घंटों के लिए समुदाय के सभी सक्रिय एनएफटी व्यापारियों के लिए...एयरड्रॉप खोल दिया है!" गौरतलब है, रविवार को यूजीसी का ट्विटर अकाउंट भी हैक हुआ था।