पंजाब किंग्स के क्रिस गेल 'बबल की थकान' के कारण आईपीएल-2021 के बाकी बचे मैचों से हटे

पंजाब किंग्स ने कहा है कि महीनों से फ्रैंचाइज़ी और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने से हुई 'बायो बबल की थकान' के कारण क्रिस गेल आईपीएल-2021 के बाकी मैच नहीं खेलेंगे। बकौल गेल, "मैं खुद को मानसिक रूप से रिचार्ज और तरोताज़ा करना चाहता हूं।" पंजाब किंग्स के मुताबिक, उन्होंने यह फैसला आगामी टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखकर लिया है।