पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले गेंदबाज़ी करेगी गुजरात टाइटंस, प्लेइंग इलेवन आए सामने
गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने शुक्रवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। गुजरात टाइटंस ने प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव करते हुए विजय शंकर और वरुण ऐरन की जगह साईं सुदर्शन और दर्शन नालकंडे को शामिल किया है। पंजाब किंग्स ने भानुका राजपक्षा की जगह जॉनी बेयरस्टो को शामिल किया है।