पंजाब की जेल में कैदी अपने जीवनसाथी संग बिता सकेंगे समय, अलग कमरे की होगी व्यवस्था

पंजाब के कारागार विभाग ने बताया है कि 'अच्छे आचरण वाले' कैदी अपने जीवनसाथी के साथ जेल में 2 घंटे बिता पाएंगे और इसके लिए एक अलग कमरे की व्यवस्था होगी। फिलहाल यह व्यवस्था राज्य की 3 जेलों में शुरू हुई है। बकौल अधिकारी, दुर्दांत अपराधी, गैंगस्टर और यौन अपराधों से जुड़े मामलों में सज़ायाफ्ता कैदियों को सुविधा नहीं मिलेगी।