पंजाब के अस्पताल ने एक्स-रे की फिल्म खत्म होने पर मरीज़ों से मोबाइल पर लेने को कहा तस्वीर

पटियाला (पंजाब) के एक सरकारी अस्पताल में एक्स-रे की फिल्म खत्म होने के बाद मरीज़ों से अपने स्मार्टफोन पर स्कैन की तस्वीरें लेने को कहा गया। अस्पताल के कर्मचारियों ने सिर्फ स्मार्टफोन वाले मरीज़ों को एक्स-रे के लिए आने को कहा जिसके बाद कुछ मरीज़ टेस्ट नहीं करा पाए। पटियाला राज्य के स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौरामाजरा का गृहनगर है।