पंजाब के कपूरथला में शख्स की मौत के मामले में बेअदबी के संकेत नहीं: पुलिस

जालंधर (पंजाब) के आईजी गुरबिंदर सिंह ढिल्लों ने रविवार को कहा कि कपूरथला के गुरुद्वारे में हुई लिंचिंग की घटना में बेअदबी को लेकर 'कोई साफ संकेत' नहीं है। स्वर्ण मंदिर (अमृतसर) में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने की कोशिश करने वाले शख्स की पिटाई के बाद मौत होने के 24 घंटों के अंदर घटी यह दूसरी घटना है।